हमीरपुर: हमीरपुर जनपद पुलिस द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
आज विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस कार्यालय परिसरों में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया