अजीतमल: तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर एक व्यक्ति ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्यौरा नवलपुर राम बाबू ,राम प्रकाश और लक्ष्मी नारायण का गांव के ही नामजद लोगों से लगभग उन्नीस वर्षों से जगह को लेकर विवाद चलता आ रहा है। उस जगह का मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। पीड़िता का आरोप है लेखपाल प्रदीप कुमार दोहरे द्वारा जगह की बिलकुल सही पैमाईश की गई थी। वहीं आरोप लगाया कि लेखपाल धर्मवीर यादव मौके पर नहीं गए