अजीतमल: अयाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा सेगनपुर में निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने दी जानकारी
अयाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा सेगनपुर में होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने पुलिस फोर्स के साथ होलिका दहन के स्थान पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि होली के पर्व को सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।