मुरैना: सैय्यद नहर के पास बोलेरो चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, घायल का इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
Morena, Morena | May 7, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सैयद नहर के पास पैदल घर जा रहे व्यक्ति को बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें व्यक्ति घायल हो गया ,तभी एंबुलेंस चालक के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा घायल का उपचार किया गया है। वहीं पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।