लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इन दिनों स्थानीय तहसील कार्यालय में भारी गहमागहमी देखने को मिल रही है। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और पुरानी त्रुटियों को सुधारने के लिए आवेदकों की लंबी कतारें सुबह से ही लगनी शुरू हो जाती हैं। शासन के विशेष निर्देश पर शुरू हुई इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से उन मामलों का निस्तारण किया जा रहा है।