खगड़िया: संसारपुर श्मशान घाट के पास मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी
खगड़िया के संसारपुर श्मशान घाट के समीप गुरुवार शाम चार बजे को उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात शव को देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने शव की फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे म