कांके: लोक भवन में राज्यपाल ने चार नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ
Kanke, Ranchi | Jul 1, 2026 लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने चार नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को बुधवार सुबह करीब 11 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो, शिव पूजन पाठक शामिल हैं। बता दें कि इनकी नियुक्ति की सिफारिश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय चयन समिति ने की थी।