सहारनपुर: सहारनपुर घंटाघर चौक पर युवतियों ने युवक की पिटाई की, छेड़छाड़ का आरोप; गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सहारनपुर के घंटाघर चौक का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवतियां एक युवक की बीच सड़क पर पिटाई करती दिखाई दे रही हैं। दावा किया जा रहा है कि युवक पर युवतियों से छेड़छाड़ करने का आरोप था, जिसके बाद दोनों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। इस दौरान युवतियां युवक को खरी-खोटी सुनाते हुए गाली-गलौज भी करती नजर आ रही हैं।