सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस के द्वारा मोहर्रम पर्व को लेकर सिमडेगा शहर में फ्लैग मार्च का किया आयोजन
सिमडेगा में मोहर्रम पर्व को लेकर 28 जून को शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा ।इससे पूर्व शुक्रवार की शाम 5:00 बजे एसपी के निर्देश पर डीएसपी धर्मदेव पासवान की अगवाई में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। कंट्रोल रूम से शुरू होकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए सैकड़ो की संख्या में पुलिस जवान लोगों को शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का संदेश दिया।