हुज़ूर: भोपाल में 1 अगस्त से बिना हेलमेट टू-व्हीलर चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा, सीएनजी भी नहीं
Huzur, Bhopal | Jul 30, 2025 भोपाल में अब बिना हेलमेट के टू-व्हीलर चालकों को पेट्रोल और सीएनजी नहीं मिलेगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को आदेश जारी किया। जिले में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है। आदेश के अनुसार, सभी 192 पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल या गैस नहीं भरी जाएगी|