हुज़ूर: भोपाल में शारिक मछली के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बयान
Huzur, Bhopal | Jul 30, 2025 भोपाल के हथाईखेड़ा और कोकता क्षेत्र में प्रशासन ने शारिक मछली के अवैध ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की। कुल 6 ठिकानों को जमींदोज किया गया। इस कार्रवाई पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कोई भी अपराधी या माफिया बख्शा नहीं जाएगा। मोहन यादव सरकार में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यदि भविष्य में कोई अवैध गतिविधि पाई गई तो कठोर कदम उठाए जाएंगे|