राजगढ़: राजगढ़ के बांकपुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला
कालीपीठ थाने के एएसआई विजय सैनी ने जानकारी देते हुए शनिवार शाम 7:00 बजे करीब बताया कि राजगढ़ के बांकपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर जयसिंह तंवर पर उसके भाई ऊदालाल, भतीजा जगदीश, प्रेम बाई और द्रोपती बाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसके बाद घायल को राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।