महेश्वर में 6 दिन पहले हुई नाबालिग सोहन जाधव की हत्या को लेकर लोगों में गुस्सा है। मंगलवार शाम को सकल हिंदू समाज के बुलावे पर दो हजार से अधिक लोग सड़कों पर उतरे और रैली निकाली। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपी शानू खान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।