एटा: एटा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 24 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों का तबादला, SSP ने कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए प्रभारी बदले
एटा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने गुरुवार को बड़ा फेरबदल किया। इस कार्रवाई के तहत 24 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, कई थाना प्रभारियों के साथ-साथ चौकी प्रभ