कटनी नगर: रंगनाथ थाना क्षेत्र के गड्ढा टोला में महिला, बच्चों व बुजुर्गों के साथ मारपीट
कटनी जिले में अपराध और पुलिस कार्रवाई को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत गड्ढा टोला का बताया जा रहा है, जहां महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की। मामले में पुलिस द्वारा मारपीट का प्रकरण दर्ज किए जाने की