आगर-मालवा जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान शुक्रवार दोपहर 2 बजे बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश व जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।इस दौरान भाजपा जिला संगठन प्रभारी जयदीप चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।