नारायणपुर: फर्जी दरोगा बनकर महिला सिपाही से शादी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
खुद को दारोगा बताकर एक युवक ने महिला सिपाही को झांसे में लेकर शादी कर ली। कुछ दिन बाद सच्चाई सामने आने पर मामला थाने पहुंच गया। पीड़िता की शिकायत पर बहेड़ा थाना में ठगी, मारपीट व धमकी का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच जारी है।