पंडरिया: ग्राम बिपतरा में 40 एकड़ गन्ने की फसल में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का गन्ना जलकर हुआ खाक
मामला 16 फरवरी को पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिपतरा का है। जहा अज्ञात कारण के चलते 40 एकड़ गन्ने की फसल में भीषण आग गई।मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दिया गया। लेकिन सूचना के बाद भी एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची।गन्ने की खड़ी फसल पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया।जिससे किसानों को लाखो रुपए का नुकसान हुआ है।फिलहाल आग लगने के कारण का पता नही चल पाया है।