रानीगंज प्रखंड मुख्यालय में पदस्थापित अधिकारियों के प्रखंड में निवास नहीं करने से प्रशासनिक कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई अधिकारी सरकारी नियमों की अनदेखी करते हुए जिला मुख्यालय में रहना अधिक पसंद करते हैं और प्रतिदिन 40 से 50 किलोमीटर की दूरी तय कर कार्यालय आते-जाते हैं