राजगढ़: राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने नागरिकों से हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की
मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने जिले एवं प्रदेश के सभी नागरिकों से हेलमेट का प्रयोग करने अपील की। आज मंगलवार की सुबह 11 बजे के लगभग अपील करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। यह केवल नियम नहीं, बल्कि आपके जीवन की सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है।हेलमेट पहनने से सड़क दुर्घटनाओं में सिर की गंभीर चोटो