जहानाबाद: पाली में वारंटी और काको में शराबी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पाली और काको थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। पाली थाना पुलिस ने लोदीपुर निवासी अवधेश यादव उर्फ बुढ़बा को न्यायालय से जारी वारंट व इश्तेहार के आधार पर गिरफ्तार किया। वहीं काको थाना पुलिस ने राजेंद्र चौधरी को शराब के नशे में पकड़ा।