बेलागंज: बच्चे को बचाने में वार्ड सदस्य घायल, बाइक से गिरकर आई गंभीर चोट
Belaganj, Gaya | Apr 9, 2026 गया-पटना एनएच-22 सड़क मार्ग पर पावर ग्रिड के पास गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में वार्ड सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि वाजितपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 के वार्ड सदस्य जितेंद्र मांझी एक बच्चे को बचाने के दौरान अचानक बाइक से गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।