पटना ग्रामीण: अधीक्षक अभियंता पवन कुमार के 6 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 3.89 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा
पटना में आर्थिक अपराध प्र इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में भवन निर्माण अंचल-1 के अधीक्षक अभियंता पवन कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. EOU की टीम ने पटना से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक उनके 6 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. जांच में अब तक 3 करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक की काली कमाई का पता चला है.पटना के श्री कृष्णापुरी स्थित यमुना अपार्टमेंट