कोंच: चबूरा पंचायत: पारिवारिक कलह से आहत युवक ने की आत्महत्या, गांव में शोक
Konch, Gaya | May 3, 2026 आंती थाना क्षेत्र के चबुरा पंचायत अंतर्गत कैथी शिवा बिगहा गांव में पारिवारिक विवाद से आहत होकर एक 30 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला रविवार सुबह सामने आया है। मृतक की पहचान राज बलम यादव के पुत्र सौरव कुमार उर्फ बजरंगी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।