गुण्डरदेही: गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम तिलखैरी से एक बड़ी ख़बर, तीन लोगों ने मिलकर 35 वर्षीय व्यक्ति की बेदर्दी से पिटाई की
गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम तिलखैरी से एक बड़ी ख़बर निकलकर सामने आ रहा है जहाँ तीन लोगों ने मिलकर एक 35 वर्षीय व्यक्ति की बेदर्दी से पिटाई कर दिया है पीड़ित रोमन साहू ने बताया कि वह गाँव के कर्म भवन के पास बैठा था तभी शराब पी रहे तीन लोगों ने उसे गाली गलौज दिया और उसके साथ बेदर्दी से मारपीट किया है जिसके बाद पीड़ित को 108 के माध्यम से शासकीय अस्पताल गुण्डरदेही लाया गया है जहाँ उसका उपचार जारी है फ़िलहाल समाचार लिखे जाने तक थाने में एफ़आइआर या शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं है।