परिहार: जल संकट पर ग्रामीणों का सड़क जाम, आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
परिहार दक्षिणी पंचायत के पटिया टोल गांव में पेयजल संकट से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को परिहार-परवाहा मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पिछले एक से तीन माह से जलापूर्ति ठप रहने से नाराज लोगों ने प्रशासन और पीएचईडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे एसडीओ मोनू कुमार एवं पीएचईडी के