कोल: नगर आयुक्त ने मोहर्रम की तैयारियों का लिया जायज़ा, चाक-चौबंद इंतज़ाम का दिलाया भरोसा
Koil, Aligarh | Jul 5, 2025 आपको बता दे मोहर्रम को लेकर अलीगढ़ नगर निगम पूरी तरह सक्रिय नज़र आ रहा है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शनिवार को कर्बला पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने बताया कि ताजियों के जुलूस मार्ग पर पड़े गड्ढों को भरने का काम तेजी से चल रहा है ताकि जुलूस में किसी तरह की दिक्कत न आए।