बहराइच: सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी की दरगाह पर ऐतिहासिक बसंत मेले का हुआ आयोजन मजार शरीफ पर पेश की गई फलो, फूलो व सब्जियो की डालियां
सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी रह. अलैह. की दरगाह पर बुधवार को ऐतिहासिक बसंत मेले का आयोजन किया गया। हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक मानी जाने वाली स्थित दरगाह पर ऐतिहासिक परंपरा को निभाते हुए मजार शरीफ पर फलों, फूलों व सब्जियों की डालियां पेश की गई। बसंत मेले में देश-विदेश से भारी संख्या में हकीकत मंद अपनी हकीकत का नजराना पेश करने के लिए पहुंचे हैं।