बहराइच: भोकहा में तिलक समारोह में खाना खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए 50 से 60 लोगों से DM व SP ने जाना हाल
थाना रामगांव क्षेत्र के भोकहा में आयोजित एक तिलक समारोह के दौरान खाना खाने के बाद लगभग 50 से 60 लोगों की हालत बिगड़ने के बाद मंगलवार रात्रि को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। घटना की जानकारी होते ही देर रात्रि को एसपी व डीएम ने अस्पताल पहुंचकर भर्ती लोगों का हाल जाना और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।