बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता के निधन पर आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभाकर में बुधवार को अधिवक्ता राजीव कुमार मद्धेशिया के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस लोकसभा के दौरान अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति की प्रार्थना और 2 मिनट का मन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वही शोक सभा के दौरान अधिवक्ताओं ने आज न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।