बहराइच: सिंघापरासी स्थित बियर की दुकान का शटर काट कर अज्ञात चोरों ने लाखों की नगदी व बियर की पेटी पर किया हाथसाफ
बुधवार सुबह सुशील निगम ने बताया कि उनकी पत्नी के नाम से बीयर की दुकान दरगाह थाना क्षेत्र के गल्लामंडी चौकी के पास सिंघापरासी में संचालित है। जहां बीती रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा दुकान का शटर का ताला काट कर 1,28,000 के लगभग की नगदी व फ्रीजर में रखी एक पेटी बियर को चोरी कर लिया गया है। उन्होंने बताया की इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी है।