माण्डलगढ़: मांडलगढ़ की रेलवे कॉलोनी में फिर चोरी, एक दर्जन मकानों के ताले तोड़े, जेवर और नकदी पार
माण्डलगढ़ कस्बे की रेलवे कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने करीब एक दर्जन मकानों के ताले तोड़कर कई घरों से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली। आज मंगलवार सुबह करीब 6 बजे घटना का पता चलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर माण्डलगढ़ थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता