लातेहार: कलवर्ट के समीप अतिक्रमण से जल निकासी प्रभावित होने का आरोप, 70 घरों में जल भराव की आशंका
सदर प्रखंड की नवागढ़ पंचायत में पंचमुखी चौक से नारायणपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक कलवर्ट के समीप अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्रामीणों ने गुरुवार की दोपहर करीब बारह बजे जिला प्रशासन से अतिक्रमण मुक्त कराने और समस्या समाधान की मांग की है।