छपरा: टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर सभागार में डीएम ने की समीक्षा बैठक, 100% स्क्रीनिंग का दिया निर्देश
Chapra, Saran | Jul 3, 2026 डीएम वैभव श्रीवास्तव ने टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक में जिले में 100 प्रतिशत टीबी स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शुक्रवार की दोपहर 12 बजें के लगभग समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रतिदिन स्क्रीनिंग व एक्स-रे कराने, महादलित टोलों में विशेष शिविर लगाने तथा अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।