गदाईचक गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं राम भक्तों द्वारा राम मंदिर के अक्षत एवं निमंत्रण पत्र का किया गया वितरण
परवलपुर प्रखंड के गदाईचक गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं राम भक्तों दवारा अक्षत एवं निमंत्रण पत्र का वितरण किया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं राम भक्तों ने ग्रामीणों से 22 जनवरी को अपने आसपास के मठ मंदिरों में पूजा करने, घरों में उत्सव मनाने, भजन कीर्तन करने और हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ करने का अनुरोध किया.