परवलपुर प्रखंड कार्यालय में आवेदन देकर परवलपुर प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव
परवलपुर प्रखंड कार्यालय में आवेदन देकर परवलपुर प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. प्रमुख व उप प्रमुख के खिलाफ कुल 9 पंचायत समिति सदस्यों में से पांच सदस्यों जिसमें मई पंचायत के शैलेंद्र प्रसाद एवं सच्चिदानंद सिंह, पिलीच पंचायत से रंजू देवी एवं धीरेश कुमार वर्मा एवं शिवनगर पंचायत के वेवी देवी ने आवेदन में हस्ताक्षर कर अविश्वास प्रस्ताव लाया है.