लढुआरी गांव से शराब केस में फरार एक व्यक्ति एवं एक वारंटी महिला को परवलपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
परवलपुर थाना पुलिस ने लढुआरी गांव से शराब केस में फरार एक व्यक्ति एवं एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है. परबलपुर थानाध्यक्ष अवू तालिव अंसारी ने बताया कि शराब केस में फरार व्यक्ति लाल यादव एवं वारंटी महिला रंजू देवी को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया है और यह दोनों लढुआरी गांव के रहने वाले है.