मोतिहारी: सिसवा मलदहिया गांव पहुंचा CRPF जवान का पार्थिव शरीर, पिता ने दी मुखाग्नि
जिले के पहाड़पुर के सिसवा मलदहिया गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान रविरंजन कुमार का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दिया,मृत जवान के पिता ने मुखाग्नि दी। मौके पर सीआरपीएफ के डीएसपी ध्रुव कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहित बल मौजूद रहे।