बोध गया: महाबोधि मंदिर में थाई श्रद्धालुओं ने किया पौधारोपण, स्वच्छता अभियान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बोधगया के महाबोधी मंदिर में थाई बौद्ध श्रद्धालुओं द्वारा विशेष पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाई बौद्ध परंपरा के तहत भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण के स्मरण तथा थाईलैंड की महारानी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। रॉयल थाई मोनास्ट्री एवं बीटीएमसी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार की शाम 6 बजे आयोजन किया गया।