मंगलवार रात लगभग 9 बजे देहात थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाम को साहू कालोनी निवासी ई रिक्शा चालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब दोपहर 3 बजे वह डिग्री कालेज सवारी छोड़ने गया तो वहां आवास कालोनी निवासी आदर्श राजपूत मिला और जातिगत मज़ाक करने लगा उसे ऐसा करने से रोका तो गुस्से में लोहे के पाइप से मारपीट कर दी, पुलिस ने किया आरोपी पर मामला दर्ज।