खुरई: नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक ने 6 साल तक किया दुष्कर्म, मारपीट करने पर लड़की ने भागकर मामला दर्ज कराया
Khurai, Sagar | Nov 11, 2025 शहरी थाने मे एक 20 वर्षीय युवती द्वारा मंगलवार को शाम 6 बजे मामला दर्ज कराया गया,रिपोर्ट के अनुसार जब वह 15 वर्ष की थी तभी से आवास कालोनी निवासी आनंद तिवारी शादी का झांसा देकर 6 सालों से दुष्कर्म कर रहा है, वह गर्भवती हुई तो अवार्शन कराया, लगभग 15 दिन पहले कोर्ट मैरिज का कहकर घर से भगा लाया, एक गांव मे रखा मारपीट की तो भाग कर थाने मे मामला दर्ज कराया।