कोठी महल: मक्सी रोड पर बाइक की टक्कर से सब्जी विक्रेता बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
मक्सीरोड पर सुमित किराना के सामने सब्जी का ठेला लगाने वाले वृद्ध रामप्रसाद पिता गोंदा मालवीय की दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रामप्रसाद पंवासा के रहने वाले थे और अविवाहित थे। वह सब्जी का ठेला लगाकर जीवन यापन कर रहे थे। शाम को घर लौटते समय तेजगति से बाइक चालक ने टक्कर मार दी थी। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पंवासा थाना पुलिस के