लोहरदगा: कैरो के महुआरी गांव में एक ही दिन दो दर्दनाक हादसे: बुजुर्ग महिला और 32 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, मातम
लोहरदगा: जिले के कैरो थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में रविवार को दो अलग-अलग टोले में हुए दर्दनाक हादसों में एक बुजुर्ग महिला और एक 32 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। एक ही गांव में एक ही दिन हुई दो मौतों से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पहली घटना महुआरी गांव के गोपालगंज टोला की है। यहां 67 वर्षीय बंधन उराईन, पति स्वर्गीय महावीर उरांव, खेत की ओर गई थी