रायबरेली: सरायं मुगला ग्राम में लाखों की लागत से बनी सरकारी संपत्ति, बदहाल मार्केट मवेशियों का अड्डा बनी
Raebareli, Raebareli | May 12, 2026
सदर तहसील क्षेत्र के,राही ब्लॉक के ग्राम सरायं मुगला में लाखों रुपए की लागत से बनाई गई,व्यावसायिक मार्केट अब जर्जर और बदहाल हो चुकी है।जिसको लेकर मंगलवार को यहां रहने वाले ग्रामीणों ने,विरोध किया और इसे फिर से संचालन करने की मांग की गई है।जिला पंचायत निधि से बनाई गई,ममार्केट पूरी तरह से जर्जर और बदहाल हो चुकी है।ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है।