पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के बेलौरी के अंचित साह उच्च विद्यालय में सहयोग शिविर आयोजित, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग
Purnea East, Purnia | Jun 2, 2026
पूर्णिया जिले के बेलौरी में मंगलवार को दोपहर के लगभग 12 बजे अंचित साह उच्च विद्यालय, बेलौरी परिसर में बिहार सरकार के निर्देशानुसार आयोजित सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर सदर विधायक विजय खेमका,उप महापौर पल्लवी गुप्ता सहित अधिकारी-कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।