अमरिया: विकासखंड अमरिया क्षेत्र के गांव महाचंदी में नाली निर्माण में पीली ईटों और बालू का किया जा रहा है प्रयोग
विकासखंड अमरिया क्षेत्र गांव महाचंदी में विकास कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत महाचंदी के गांव में नाली निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण में पीली ईंटें और बालू का प्रयोग किया जा रहा है।