जोकीहाट: जोकीहाट थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की, 2 तस्कर भी हुए गिरफ्तार
Jokihat, Araria | Dec 12, 2025 अररिया जिले के जोकीहाट थाना की पुलिस ने शुक्रवार को गश्ती के दौरान एक ऑटो में से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए 86 लीटर और 850 मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। साथ ही 2 तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, दोनो तस्करो को शाम करीब 5 बजे जेल भेजते हुए आगे की कारवाई शुरू कर दी गई है।