उपचुनाव में बीजेपी के दावे पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि भाजपा 400 पारका नारा भी लगा रही थी। मुख्यमंत्री अब विकास की गंगा बहाने की बात कर रहे हैं लेकिन अभी तक कितना विकास हुआ है यह बताना चाहिए।