देहरादून: पर्यावरण प्रेमियों ने कैनाल रोड देहरादून पर निकाला विरोध मार्च, पेड़ों पर निशान लगाए जाने पर जताई नाराजगी
कैनाल रोड पर पेड़ों पर निशान लगाने से चिंतत लोगों ने एक विरोध मार्च निकाला। मार्च में दून के कई पर्यावरण प्रेमी व कई संगठनों के लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बेशक अभी कैनाल रोड पर पेड़ों को काटने का कार्य नहीं किया जा रहा हो, लेकिन पेड़ों पर निशान लगाए जाने का कार्य यूं ही नहीं किया गया है।