देहरादून: राजस्थान से देहरादून घुमने आए युवक की सहस्त्रधारा नदी में डूबने से हुई मौत, पैर फिसलने के कारण नदी में डूबा था युवक
कंट्रोल रूम से देहरादून की थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सहस्त्रधारा नदी में डूब गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक कालूराम पुत्र स्व. जुमाराम निवासी चुरु, राजस्थान, उम्र 35 वर्ष है कि नदी में डूबने से मृत्यू हो गई।